नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान

केईएम अस्पताल मुंबई में एमडी पल्मोनरी मेडिसिन की सीट मिली

खेतासराय जौनपुर

जनपद के जर्रो गांव निवासी होनहार युवा डॉक्टर सुरेश कुमार ने नीट पीजी में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी द्वारा जारी फाइनल अलॉटमेंट लेटर के अनुसार उनका चयन मुंबई स्थित सेठ गोवर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज एवं केईएम हॉस्पिटल में एमडी (पल्मोनरी मेडिसिन) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के साथ वे फेफड़ों व श्वसन रोगों के विशेषज्ञ बनने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं।


डॉक्टर सुरेश ने प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर के गुलालपुर स्थित बृजेश इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक पूरी की। छात्र जीवन से ही वे मेधावी, अनुशासित और मेहनती रहे हैं। कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और मजबूत संकल्प के बल पर उन्होंने देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक में सफलता प्राप्त की।
उनके पिता बदई राम गांव में कृषि व मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। माता-पिता के त्याग, मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को डॉक्टर सुरेश ने अपनी सफलता का आधार बताया। डॉक्टर सुरेश ने कहा कि भविष्य में वे जौनपुर व आसपास के क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देना चाहते हैं, ताकि ग्रामीण और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज अपने ही जिले में मिल सके। उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

    नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सांसद ने किया प्रतिमा का शिलान्यास भारी संख्या में पहुचे लोग शोभायात्रा में हुए शामिल जौनपुर – नगर पंचायत…

    Continue reading
    रवि किशन ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    संविधान और महिला आरक्षण पर बोले, विपक्ष पर साधा निशाना गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन जौनपुर पहुंचे। उन्होंने अंबेडकर तिराहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

    रवि किशन ने अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    विवा ब्यूटी पार्लर का लकी ड्रा संपन्न, ग्राहकों में उत्साह

    शक्ति वंदन अधिनियम अभियान महिला सशक्तिकरण की नई दिशा में भाजपा का ऐतिहासिक कदम : सीमा द्विवेदी

    गोमती नदी पर प्लाटून पुल का लोकार्पण, शहर को जाम से मिलेगी राहत

    सेवा भारती के तत्वावधान में जफराबाद में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।