कृषि विज्ञान केन्द्र पर हुई 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक


नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में गुरुवार को 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई जहां आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के निर्देश पर आयोजित सलाहकार समिति में बीते वर्ष किये गये कार्य एवं आगामी वर्ष में प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
बैठक में केन्द्राध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कनौजिया ने केन्द्र की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुये उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, रोजगार परक प्रशिक्षण, देशी गाय का बढ़ावा, शुद्ध देशी बर्मी कम्पोस्ट खाद, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दिया। वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. हरिओम, डॉ. प्रगति यादव आदि ने केन्द्र पर किये गये रोजगार प्रशिक्षण पर विस्तार से जानकारी साझा किये।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने वैज्ञानिकों को गांव के प्रगतिशील किसानों को वैज्ञानिक खेती की तरफ प्रेरित करने की सलाह दिया। इस दौरान मंचासीन प्रमुख लोगों में जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी सीमा राणा, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डीडीएम नाबार्ड राम अवध यादव के अलावा अमित सिंह, नरेन्द्र, प्रगतिशील किसान रामजीत मौर्या, इन्द्रसेन सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
002

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह