कोलकाता मे हुए मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध मे शांतिपूर्ण मार्च व श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

जौनपुर – महिलाओं की विश्व व्यापी स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर शिराज- ए- हिन्द द्वारा कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी रत महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय कृत्य व हत्या के विरोध में एक शांति मार्च व श्रद्धांजलि सभा क्लब की अध्यक्ष ममता मिश्रा तथा सचिव संन्ध्या सिंह के नेतृत्व में किया गया ।
यह शांति मार्च टी.डी.इंटर कालेज से आरम्भ होकर लाइन बाजार मार्ग से होते हुए टी.डी. पी.जी. कालेज के मुख्य द्वार पर श्रद्धांजलि सभा में बदल गयी जहां उपस्थित इनरव्हील के सभी सदस्यों द्वारा पीड़ित महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गयी तथा दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गयी।
इनरव्हील अध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा सभा को संबोधित करते हुए उक्त आर.जी.कर मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य व हत्या पर क्षोभ व्यक्त किया तथा सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गयी।
सचिव संन्ध्या सिंह ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दरिंदों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा घटना में शामिल सभी दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाने की मांग कर क्षोभ व्यक्त किया गया।


प्रदर्शन में निवर्तमान अध्यक्ष सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम मिश्रा,एडिटर वन्दना उपाध्याय,निवर्तमान सचिव शोभा सिंह,मीना सिंह संजय,अंजना सिंह,अंजू मिश्रा,दीपमाला जायसवाल,रंजना शुक्ला, प्रियंका पांडेय आदि जागरुक महिला सदस्यों की सशक्त भागीदारी रही।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां