गहना कोठी परिवार ने किया विशाल भण्डारा का आयोजन, उमड़ी भीड़

जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहा स्थित गहना कोठी भगेलूराम रामजी सेठ द्वारा सावन माह में रविवार को 18 वां वार्षिक विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। भंडारा में देर रात तक हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने भंडारा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सावन माह में मेरे फर्म की शुरूआत हुई थी। भगवान शिव की कृपा से हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती चली आ रही हैं। इसी उद्देश्य से यह भंडारा निरंतर 18 वर्षों से होता चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा।


अधिष्ठाता विनीत सेठ ने कहा कि शिव ही कलयुग में ऐसे देवता हैं, जो भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। शिव व सदगुरू में कोई अंतर नहीं हैं। सदगुरू ही शिव हैं, जिसमें समाज का कल्याण करने की क्षमता है। अत: इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से मानव में सद्भाव पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व शनिवार को अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया जिसका रविवार को हवन पूजन व विशाल भण्डारे के साथ समापन हुआ।

भंडारे में हर—हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। भंडारे में आए हुए भी लोगों का स्वागत विशाल सेठ, विपिन सेठ ने किया। आभार विवेक सेठ मोनू व विनीत सेठ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हर्षित सेठ, आयुष सेठ, उज्जवल सेठ, गाना कुटी परिवार के सभी सदस्य व स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां