सैनिकों को को इनरव्हील क्लब जौनपुर की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

जौनपुर -आज इनरव्हील क्लब जौनपुर ने हर घर तिरंगा,स्वतंत्रता दिवस पर समारोह आयोजन व झण्डारोहण के क्रम में हमारे देश के असली नायक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों के फलस्वरूप प्राप्त आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने में अहर्निश संलग्न देश के वीर सपूतों को राखी बांधी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व चिरंजीवी बने रहने की कामना की।


अध्यक्ष ममता मिश्रा ने बताया कि भाई-बहन के अटूट विश्वास,स्नेह,सुरक्षा के प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार परंपरागत रूप से सैनिक भाईयों के साथ मनाकर हमारा क्लब भी स्वयं गौरवान्वित महसूस करता है तथा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी टी.डी.इंटर कॉलेज के परिसर में एकत्र 96 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारियों व कैडेट्स बीच खुशी व उल्लास के माहौल में उक्त‍ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


सैनिकों ने भी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप मातृशक्ति व मातृभूमि की हर परिस्थिति में रक्षा का वचन दिया।
अन्त में क्लब सचिव संन्ध्या सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया,एडिटर वन्दना उपाध्याय ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया व अध्यक्ष ममता मिश्रा ने अगले साल पुनः रक्षाबंधन पर मिलने की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां