घर से निकले युवक का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं, परिजन परेशान



जौनपुर। घर से निकले युवक के लापता होने के एक सप्ताह हो गये लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है जिसको लेकर परिजन काफी परेशान एवं सशंकित हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है जिस पर पुलिसिया पड़ताल भी हो रही है।

बता दें कि नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज निवासी सितारा बानो पत्नी हैदर अली बक्शा थाना क्षेत्र के गोरियापुर में ग्राम प्रधान के मकान में किराये पर रहती है। उसके अनुसार बीते 13 जून को उसका लगभग 19 वर्षीय पुत्र आजाद अली घर से निकला जो फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर एवं दूर तक खोजबीन करने के बाद भी परिजन को कोई पता नहीं चला जिसके बाद थाना पुलिस को लिखित रूप से अवगत कराया गया। एक सप्ताह बीतने के बाद भी लापता युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिसको लेकर परेशान हाल परिजन सशंकित हैं जो किसी अनहोनी को लेकर परेशान हैं।

  • Related Posts

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading
    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading

    You Missed

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई