चिकन पॉक्स को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय


जफराबाद।स्थानीय नगर पंचायत के नासही मुहल्ले के दलित बस्ती में पिछले दिनों 32 चिकन पॉक्स के मरीज मिले।उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया।
चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान की देखरेख में नगर पंचायत द्वारा व्यापक पैमाने पर साफ सफाई करवाया जा रहा है।इसके अलावा मुहल्ले के लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नगर पंचायत में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ धर्मेश कुमार अपने टीम के साथ लगे हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहिला तथा अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने उक्त मोहल्ले सहित पूरे नगर में सफाई कर्मियों की बड़ी टीम लगाकर लगातार सुबह-शाम सफाई करवाने का निर्देश दिया है। सफाई कर्मियों की टीम को सक्रिय किया गया है। सभी वार्ड में दवाइयों का छिड़काव एवं साफ सफाई का विशेष प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के दो दर्जन सफाई कर्मियों से उक्त बस्ती की साफ सफाई कराई गई। घर-घर जाकर सफाई कर्मी दवाओं का छिड़काव किये।उन लोगो ने आसपास की गंदगी को साफ किए।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल