चौकियां धामः 7वें दिन मां कालरात्रि देवी स्वरूप का हुआ दर्शन—पूजन


चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकियां धाम में बासंतिक नवरात्र के 7वें दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है। वह मां दुर्गा का 7वां अवतार हैं। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना का विधान है। मां की उपासना से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का विनाश होता है। माता अपने भक्तों को सदैव शुभ फल का आशीर्वाद देने वाली हैं। इन्हें ‘शुभंकारी’ के नाम से भी जाना जाता है। माँ कालरात्रि का नाम ‘काल’ से लिया गया है जिसका अर्थ है समय और ‘रात्रि’ जिसका अर्थ है रात। नवरात्रि के सातवें दिन की रात को हवन और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ फलदायी माना गया है। इस रात को लाल कंबल के आसन पर बैठकर माता कालरात्रि के मंत्रों का जप करें और हवन करें। ऐसा करने से माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसी क्रम में 7वें दिन मां कालरात्रि माता स्वरूप में मां शीतला माता रानी का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शुक्रवार प्रातः काल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मां शीतला माता रानी का भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। मन्दिर खुलने के पूर्व शुभ मुहूर्त से ही मां माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लंबी कतार देर शाम तक लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण मनमोहक व भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी—बारी से दर्शन—पूजन करते नजर आये। दर्शन—पूजन करने के पश्चात दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल स्थित बाबा कालभैरव नाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन पूजन किये। सुरक्षा की दृष्टि से शीतला चौकियां चौकी प्रभारी ईश चन्द यादव सहयोगी पुलिस व पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां