जनपद स्तरीय वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन


 जौनपुर – क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में 16 जुलाई 2025 को जनपद स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता, जनपद स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के साथ ही जनपद स्तरीय जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
              इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व की अपरान्ह 5.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में निर्धारित प्रारूप पर अवश्य उपलब्ध करायें। वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12+1 होगी। जूनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जनपद की कुल 08 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी, प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 जुलाई 2007 के पूर्व की न हो।
              खिलाड़ी आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों/टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह