जफराबाद नगर पंचायत “कार्य पहले टेंडर बाद में” मामला उजागर।

अपर जिलाधिकारी ने मांगा जवाब, दिया चेतावनी। टेंडर निरस्त कर जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा।

जफराबाद (जौनपुर) नगर पंचायत में अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी के मनमानी और मिलीभगत से “कार्य पहले, टेंडर बाद में” मामला उजागर हुआ तो जिम्मेदार हरकत में आ गए। अपरजिलाधिकारी ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा तो टेंडर निरस्त कर पल्ला झाड़ लिया। क्या टेंडर निरस्त कर देने से इन जिम्मेदारों को जांच व करवाई के दायरे से बाहर निकाल दिया जाएगा ? टेंडर होने से पहले जिम्मेदार अधिकारी कार्य स्थल का सत्यापन करता है। नगर पंचायत का जे ई उसका एस्टीमेट बनाता है। कार्य की लागत निकाली जाती है। अध्यक्ष और ईओ की स्वीकृति के बाद टेंडर होता है।
यहां कार्य पहले करा दिया गया बाद में टेंडर की औपचारिकता इन जिम्मेदारों के नियत पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

नगर पंचायत में बीते जनवरी माह में 41 सीसी कैमरे लगाए गए। लागत 14 लाख रुपए के करीब बताई जाती है। 11 जुलाई को इसका टेंडर जेम पोर्टल पर किया गया। पहले से कार्य कराए जाने, टेंडर खोलने, मिलीभगत के साथ भुगतान के प्रयास का मामला उजागर हो गया। अपर जिलाधिकारी गणेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विजय कुमार को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा। अपर जिलाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की आधीशासी अधिकारी ने टेंडर को निरस्त कर देने की करवाई का सष्टीकरण से दिया है। इसी तरह मोहल्ला नैपुरा में 5 लाख 22 हजार की लागत से नाली निर्माण व सड़क निर्माण का मामला उजागर हुआ तो उसमें भी जांच से बचने के लिए टेंडर निरस्त कर पल्ला झाड़ लिया। अपर जिलाधिकारी में कहा कि अधिशासी अधिकारी जाफराबाद तथा नगर पंचायत अध्यक्ष को चेतावनी पत्र लिखा गया है। आगे इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां