जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का किया अवलोकन


जौनपुर 27 अक्टूबर – जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र द्वारा रविवार को सिरकोनी क्षेत्र के हौज गांव निवासी कृषक बबऊ के खेत मे लगी धान फसल की क्रॉप कटिंग का अवलोकन कर उत्पादकता का हाल जाना। प्राप्त रेण्डम नम्बम के खसरा में 10×10×10 के त्रिभुज क्षेत्रफल 43.33 वर्गमीटर की कटाई कराकर तौल करवाई गई जिसमें 20.06 किग्रा उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रकार एक हेक्टेयर की उत्पादकता 46.138 कुन्तल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई।


इस मौके पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ऑन लाईन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट एप से हर राजस्व गाँव की क्रॉप कटिंग कराकर औसत उत्पादन का आकलन करती है औसत उत्पादन से उत्पादकता कम आने पर फसल बीमा कंपनी द्वारा बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराती है, इस महत्वपूर्ण कार्य मे राजस्व एवं कृषि विभाग समन्वय स्थापित कर हर गांव में प्राप्त रेण्डम नम्बम के खसरे से क्रॉप कटिंग कराते है ताकि आकलन करके किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाती है।


इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह यादव, तहसीलदार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव, राजस्व लेखपाल एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित विनोद कुमार, रामजीत, बीरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां