जिला चिकित्सालय में एमलसी द्वारा डीएम व सीएमओ की गरिमामय मौजूदगी में डॉक्टर/फार्मासिस्ट ड्यूटी रूम का हुआ लोकार्पण-

जौनपुर –  सदस्य विधान परिषद द्वारा जिला चिकित्सालय जौनपुर परिसर में डॉक्टर, फार्मासिस्ट ड्यूटी कक्ष के निर्माण कार्य का लोकार्पण जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।


            लोकार्पण के पश्चात मा0 सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आमजनमानस को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सके यह शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना अन्तर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में 20 लाख की लागत से डाक्टर, फार्मसिस्ट ड्यूटी कक्ष का लोकार्पण किया गया है। जिससे चिकित्सकीय सुविधा देने में चिकित्सकों को आसानी होगी तथा चिकित्सकीय व्यवस्था में भी सुधार होगा।


            इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 सदस्य विधान परिषद द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में चिकित्सकों के बैठने के लिए नियत स्थान की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के लिए अपने निधि से 20 लाख रुपए देकर जीणोद्धार एवं निर्माण कराया गया है, जिसके बनने से इमरजेंसी के दौरान भी चिकित्सकों को यहां पर नियमित रूप से बैठने की सुविधा मिल सकेगी और किसी भी प्रकार की आकस्मिकता की स्थिति में भी चिकित्सक के द्वारा बेहतर सुविधा प्रदान करना आसान हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने माननीय सदस्य विधान परिषद का आभार भी व्यक्त किया।


 उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चिकित्सकीय सुविधाओं के संदर्भ में इस प्रकार की, जहां कही भी कमियॉ व्याप्त हैं जिला प्रशासन को इससे अवगत कराये तथा जो भी मरीज आते हैं उनको बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां