जौनपुर में चर्च की जमीन पर अवैध कब्जा, भू-माफिया पर गंभीर आरोप

जौनपुर। शहर के जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर शहरी इलाके में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की संस्था ट्रिनिटी चर्च (डायसिस ऑफ लखनऊ), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। चर्च की जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा बिना रजिस्ट्री, बिना नामांतरण और बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में चर्च की भूमि के केयर टेकर सुनील कुमार नाथ (65 वर्ष) पुत्र स्व. इम्मानुअल नाथ ने प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा/अराजी संख्या 77/108 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में जनाना अस्पताल के नाम से दर्ज है, उस पर बीरेंद्र सोनकर, राजन सोनकर, रिंकू सोनकर सहित कई नामजद लोग संगठित गिरोह बनाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि रात के समय अवैध भू-खनन कर मिट्टी बेची जा रही है और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जाती है।

प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि इस मामले को लेकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाना पड़ेगा।

सुनील कुमार नाथ ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए, अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए, जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर जिलाधिकारी के कस्टोडियम में लिया जाए तथा उनके और उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में क्या कदम उठाता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां