22.15 करोड़ की लागत से बनेगी ख़ेतासराय खुटहन मार्ग

पीएम नरेंद्र मोदी ने जौनपुर की सभा में किया था इस सड़क का जिक्र

खेतासराय की जनता ने राज्यमंत्री के पर जताया आभार

जौनपुर। जिले के खेतासराय खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव की पहल पर जनपद को एक बड़ी सौगात दी है।
उत्तर प्रदेश शासन ने इस बहुचर्चित सड़क के लिए 2215.57 लाख रूपया की प्रशासकीय और वित्तीय सुकृति प्रदान कर दी है। उक्त सड़क मार्ग की लंबाई लगभग 9.5 किलोमीटर है।
खेतासराय से खुटहन के इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुद्धिरीकरण होने से जिले के विकास में यह सबसे अहम कड़ी साबित होगा।
बताते चलें कि यह वही सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीडी कॉलेज के मैदान में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिक्र किया था।
उस दौरान यह सड़क प्रदेश की सियासत में चर्चा का एक केंद्र बिंदु बन गई थी, लिहाजा इस सड़क के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए जिले के लोकप्रिय राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रदेश शासन में बात उठाई और उन्होंने भारी भरकम बजट भी स्वीकृत करा दिया।
इस मार्ग के निर्माण के लिए खुटहन और खेतासराय के क्षेत्रवासियों की काफी दिनों से मांग थी। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण मार्ग को जोड़ता है।


खेतासराय में यह सड़क अयोध्या से काशी को जोड़ने वाले जौनपुर शाहगंज नेशनल हाईवे पर एक तरफ जोड़ता है। दूसरे छोर पर खुटहन में यह सड़क इलाहाबाद से अंबेडकर नगर को जाने वाले शाहगंज वाया मुंगरा बादशाहपुर राजमार्ग को जोड़ता है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव जी ने खेतासराय, खुटहन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए जौनपुर की जनता की तरफ से यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज और वित्तमंत्री जी का आभार प्रकट किया।


उधर सड़क की स्वीकृत होने से खेतासराय के नागरिकों ने मिठाई बताकर खुशी जताई है। उन्होंने क्षेत्र के विधायक और राज्यमंत्री के प्रति आभार जताया हैं।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम