डीएम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न

जौनपुर 16 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष/प्रतिनिधिगण के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सभी विधानसभा में बूथों पर बीएलए-बीएलओ की बैठक आयोजित की जा रही है तथा एएसडी की लिस्ट बीएलओ को उपलब्ध भी कराई जा रही है इसके साथ ही उनसे फीडबैक भी लिया जा रहा है तथा जो अभी भी विसंगतिया प्राप्त हो रही है, उसका निस्तारण भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शनिवार 20 दिसंबर 2025 को मेगा डिजिटाइजेशन डे के रूप में मनाया जाएगा जिसमें बीएलओ बीएलए की बैठक कराते हुए एएसडी की लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी, और इस पर फीडबैक लिया जाएगा प्राप्त विसंगतियों का सत्यापन कराया जाएगा जिससे मतदाता सूची को अद्यतन कराया जा सके। इस कार्य में राजनैतिक दल से सहयोग की अपील भी की। इसके साथ ही मैपिंग के कार्य में भी सहयोग करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म 6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दे, फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र की प्रति भी लगानी होगी। फॉर्म 6 भरने हेतु ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, बी.एस.पी. जिलाध्यक्ष संग्राम भारती, बीजेपी से स्कंद कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, सुदर्शन सिंह विजय कुमार पटेल, सपा से हीरालाल विश्वकर्मा, बीएसपी से चंद्रेश भारती, विनय राव, कांग्रेस से मो0 आरिफ खान, शाहनवाज, अली अंसारी, मोहम्मद ताहिर अपना दल एस से जयप्रकाश पटेल, सीपीएम से के. एस. रघुवंशी, आप से रामरतन विश्वकर्मा सहित अन्य प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां