जौनपुर शहर‌ मे छठ पर्व पर क्षेत्र में डायवर्जन व पार्किंग

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशानुसार दिनांक 27.10.2025 को समय 14:00 से 19:00 बजे तक व दिनांक 28.10.2025 को प्रातः 4:00 से 8:00 तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पुर्वक पहुचनें को लेकर नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन, यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु निम्न स्थानों से किया जाएगा।
आमजन से अनुरोध है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाए ।
डायवर्जन स्थानः-
1- पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
2- जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
3-जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
4- अशोक टॉकीज तिराहा/ सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
5- चाहरसू चौराहे से शाहीपुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
6-ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।7-भंडारी, कुत्तुपुर, मल्हनी की तरफ से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन जिनका संबंध छठ पूजा से नहीं होगा, वह समस्त वाहन अटाला, मानिक चौक, सिपाह होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे ।
पर्व के दृष्टिगत पार्किंगः-
छठ पर्व की सामग्री/ व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग निम्नवत स्थानों पर होगी।
1- नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे ।
2- अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे ।
3- चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे ।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह