जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को संसदीय चुनाव-24 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मिली जमानत

जौनपुर। जिला प्रशासन के इशारे पर लोकसभा चुनाव के दौरान सपा से प्रत्याशी घोषित होने के उपरान्त लखनऊ से जौनपुर आते समय थानाध्यक्ष सिंगरामऊ द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए थाना सिंगरामऊ में मु.अ.सं- 41/24 से धारा 143, 145,149, 188, 290, एवं 171एफ के तहत एफआईआर दर्ज करा दिया था। आरोप है की चुनाव में बाबूसिंह कुशवाहा की जीत दर्ज कराने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष पर दबाव दे कर मुकदमा उपरोक्त में चार्जशीट न्यायालय भेजवा दिया गया था।


मुकदमा उपरोक्त में सांसद बाबूसिंह कुशवाहा आज बुधवार को जौनपुर न्यायालय सिविल जज एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए और न्यायाधीश ने 20 हजार रुपए के दो मुचलके लेकर जमानत दे दिया है। इस मुकदमें की तहरीर मे थानाध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि बाबूसिंह कुशवाहा 21 अप्रैल 24 को सायंकाल 4 बजे लखनऊ से जौनपुर आते समय सिंगरामऊ थाना की सीमा पर सपा नेताओ के साथ 50 – 60 वाहनो के काफिले के साथ एनएच मार्ग पर जाम लगा दिए थे बाबूसिंह कुशवाहा सहित सपाइयों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सड़क जाम कर दिया था। इसी आरोप का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिसमें आज न्यायालय ने सांसद को जमानत पर रिहा कर दिया है। सपा जनो ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शासन और प्रशासन के दबाव पर पुलिस की इस कार्रवाई का जबाव समय आने पर जरूर दिया जायेगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां