ज्यादा देर तक मोबाइल का प्रयोग शरीर के लिए घातक: डा0 सिद्धार्थ

जेब में फटने से उड़े मांस के टुकड़े, जनपद के प्रख्यात सर्जन के प्रयास से युवक की हालत में सुधार

जौनपुर। युवक के जेब में रखी मोबाइल फटने से मांस के टुकड़े उड़ गए। दो स्थानों से रिफर होने के बाद उसे जिले के वाजिदपुर तिराहा स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल के प्रख्यात सर्जन डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ ने ठीक कर दिया। अब उसकी हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है। मलहम पट्टी के लिए सप्ताहभर बाद उसे फिर बुलाया गया है। पड़ोसी जिला सुलतानपुर के चाँदा स्थित भीटी गांव निवासी विवेक यादव उम्र 23 वर्ष पुत्र अभयराज से बीते 22 जनवरी को किसी से विवाद हो गया। विपक्षी ने किसी वस्तु से विवेक के पैर पर प्रहार कर दिया। वह पैर में न लगकर जेब में रखी मोबाइल पर लग गयी। जिससे तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गयी। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आ गयी। आलम यह हो गया कि गहरे जख्म के साथ मांस के चिथड़े उड़ गए। आनन-फानन उसे खून से लथपथ हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदा ले जाया गया। हालत में सुधार न होते देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। परन्तु वहां भी आराम नहीं मिला। इधर बीच वह उपचार के लिए अस्पतालों का चक्कर काटता रहा किन्तु उसका जख्म हरा-भरा ही रह गया। बाद में मालूम होने पर 12 फरवरी को जनपद के सिद्धार्थ हॉस्पिटल एण्ड मल्टी स्पेशिलियटी हॉस्पिटल के जाने-माने सर्जन डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ को दिखाया गया। उन्होंने अपने प्राथमिक उपचार में ही ऐसा कारनामा दिखाया कि घाव तेजी से सूखने लगा। सोमवार को उसे फिर अस्पताल बुलाया गया। जहां पर संतोष जनक आराम मिलने पर मलहम पट्टी के बाद उसे छोड़ दिया गया। परिजन के अनुसार विवेक अब पूरी तरह से स्वास्थ है। अस्पताल के सर्जन डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ ने बताया कि घाव पूरी तरह से ठीक होने पर प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ेगी। मोबाइल फटने के बारे में बताया कि इसका प्रयोग लोगों को कम से कम करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा देर तक बात करने पर वह स्वयं से गर्म हो जाती है। जिससे फटने का डर रहता है। इससे निकलने वाली रेंज भी शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। मोबाइल सीधे जेब में न रखकर कवर का प्रयोग करें। मोबाइल फटने पर कभी-कभी जान भी चली जाती है। इस मौके पर फिजिशियन राजेश त्रिपाठी डॉ. राजेंद्र सिद्धार्थ, डॉ. विनोद कुमार यादव, पोरस सिद्धार्थ, मुन्ना सिद्धार्थ, अजय सोनकर, धर्मेंद्र सिद्धार्थ, धर्मेंद्र यादव, लक्ष्य सिद्धार्थ, डॉ सतीश पांडे, डॉ.ओ पी यादव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न