टीडी कालेज को (कृषि संकाय) आईसीआर से मिला प्रत्यायन


जौनपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने टीडीपीजी कालेज को बी.एस-सी. (कृषि) ऑनर्स एवं एम.एस-सी. (कृषि) की उपाधियों का प्रत्यायन प्रदान किया। स्नातक (कृषि) एवं परास्नातक (कृषि) के छात्रों के हित में महाविद्यालय ने कृषि संकाय की उपाधियों के प्रत्यायन के लिये संस्थान की समस्त गतिविधियों की सेल्फ स्टडीज रिपोर्ट को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को प्रेषित किया गया था। आईसीएआर की टीम 17 से 19 जुलाई तक महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, कक्षाओं कृषि परक्षेत्र, डेरी आदि का निरीक्षण कर बी.एस-सी. (कृषि) ऑनर्स एवं एम.एस-सी. (कृषि) के शस्य विज्ञान, आनुवंशकी पादप एवं प्रजनन विभाग, कृषि अर्थशास्त्र, कीट विज्ञान, पादप रोग विज्ञान एवं कृषि प्रसार को 5 वर्ष के लिये 25 सितंबर 2029 तक के लिए एक्रीडिटेशन प्रदान किया है। पूरे उत्तर प्रदेश स्नातकोत्तर स्तर तक प्रत्यायन प्राप्त करने वाला पहला महाविद्यालय है।

यह महाविद्यालय सहित जनपद के लिए गौरव का विषय है। उक्त प्रत्यायन के पश्चात भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आने वाले देश एवं देश के बाहर स्थित उच्च संस्थानों में छात्रों का प्रवेश हो सकेगा। इसके अतिरिक्त शोध कार्य हेतु छात्रों अध्येतावृत्ति भी प्रदान की जायेगी। साथ ही आईसीआई द्वारा महाविद्यालय को संकाय एवं शोध के विकास के लिए फंड भी प्रदान की जाएगी। आईसीएआर प्रत्यायन प्राप्त के लिए महाविद्यालय में एक समिति का गठन किया गया था जिसके समन्वयक प्रो. मनोज सिंह कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग तथा अध्यक्ष प्रो. ओपी सिंह थे। इस कार्य में कृषि संकाय संकाय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। समन्वयक प्रो. मनोज जी ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. ओ.पी. सिंह को दिया है जिनके मार्गनिर्देशन से यह संभव हो पाया।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य अनुशास्ता डॉ. विजय सिंह, प्रो. वी.के. त्रिपाठी, प्रो. डी.के. सिंह, प्रो. राम आसरे सिंह, प्रो. एस.के. वर्मा, प्रो. हिमांशु सिंह, नैक प्रभारी प्रो. अमित श्रीवास्तव, आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो. सुदेश सिंह, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी प्रो. श्रद्धा सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ सिंह, चंद्र प्रकाश गिरी ने हर्ष व्यक्त करते हुये कृषि संकाय के सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां