डीएम की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रशंसकरण विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में एकीकृति बागवानी मिशन योजना,पर ड्रॉप मोर एरिगेशन और पीएफएमई सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
पर ड्रॉप मोर क्रॉप के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों की सूची मांगी गई और कहा गया कि इनके संबंध में जांच कराई जाएगी। खाद्य प्रशंसकरण इकाइयों के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उद्योग विभाग के समन्वय से बड़ी इकाइयां स्थापित करने के निर्देश दिए गए जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराते हुए नि:शुल्क बीज वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में शहद के खेती की अपार संभावना है इसे और अधिक बढ़ाया जाए। विभाग की योजनाओं में नए किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और प्रदूषण समिति की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जियोटैगिंग के संदर्भ में जानकारी ली गई जिन विभागों द्वारा सूचना नहीं दी गई है उन्हें शीघ्र सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आद्रभूमि के सत्यापन की भी समीक्षा की। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट को इनवायरमेंट कंप्लायंस पोर्टल पर सूचनाएं फीड कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां भी पौधे सूख गए है वहां 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर व्यापक स्तर पर पौधे लगाए जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, डीएफओ प्रोमिला, परियोजना निदेशक के.के पांडे, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां