डीएम.की अध्यक्षता मे धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न..

जौनपुर – जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक मीटिंग हॉल में शनिवार देर सायं संपन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद के राइस मिल पर अवशेष सीएमआर( कस्टम मिल राइस) की समीक्षा की गई। विपणन शाखा ,पी सी यू एवं पीएसएफ का सीएमआर उतार अभी बाकी है ।
जिलाधिकारी द्वारा सभी मिलों को कड़े निर्देश दिए गए कि 30 जून के पहले सीएमआर का शत प्रतिशत संप्रदान एफसीआई डिपो में करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जो मिले निर्धारित समयावधि में सीएमआर उतार नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगामी वर्षों के लिए डिबार कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी जिला प्रबंधकों एवं डीएफएमओ, एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया गया कि समस्त मिलो का निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय अवधि में शत प्रतिशत सीएमआर संप्रदान कराये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डीएफएमओ एन के पाठक, एआर कोऑपरेटिव अमित पांडे, आर एम पीसीएफ, जिला प्रबंधक पीएसएफ, जिला प्रबंधक पी सी यू, सभी राइस मिल प्रोपराइटर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां