सभी तंत्रों को स्वस्थ रखता है प्राणायामों का नियमित अभ्यास, आहार को भी सदैव रखें संतुलित- अचल हरीमूर्ति


श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है भस्त्रिका प्राणायाम – सुजीत श्रीवास्तव ( होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी)
जौनपुर – जिला प्रशासन के द्वारा जनपद के सैकड़ों स्थानों पर योग सप्ताह के तहत योग प्रशिक्षण शिविरों को आयोजित किया जा रहा है। जहां आम नागरिकों के द्वारा बहुत ही रुचि पूर्ण ढंग से प्रतिभाग किया जा रहा है।


योग सप्ताह के तृतीय दिवस पर लोहिया पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर को आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया की नियमित और निरन्तर प्राणायामों के अभ्यासों से शरीर के सभी तंत्रों में मजबूती आती है।
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुजीत श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की सभी व्यक्तियों को अपने श्वसन तंत्र को मजबूत बनाना चाहिए और इसके लिए भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास अति आवश्यक होता है। पाचनतंत्र को मजबूत बनानें के लिए नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास अधिक से अधिक समय तक करना चाहिए।जब भी अधिक से अधिक समय तक प्राणायामों का अभ्यास किया जाता है तो पूरे शरीर में रक्त और प्राण वायु का संचरण बहुत ही सुगमतापूर्वक होंने लगता है जिसके कारण शरीर के सभी तंत्रों में बेहतर मजबूती आती है और व्यक्ति लम्बे समय तक पूर्णतः स्वस्थ रह सकता है।
प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया कि योगाभ्यास के साथ साथ आहार में भी संतुलन बनाना अति आवश्यक होता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां