डीएम ने कलेक्टर सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विस्तार से की समीक्षा, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

——-जौनपुर’-09 अप्रैल – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बैंक के अधिकारियों सें बैंकवार लोन की स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा की और समीक्षा के दौरान पाया कि मंगलवार की बैठक के उपरान्त शाम तक ही कुल 65 स्वीकृत और 31 लाभार्थियों को लोन वितरण का कार्य किया गया।


जिलाधिकारी ने बैठक करते हुए सभी बैंक के अधिकारियों के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी बैंक अपने लम्बित आवेदनों को शून्य करे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बैंको के स्तर पर किसी भी दशा में पेन्डेन्सी न रहे।


उन्होने बैंकवार लम्बित आवेदनों के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया सभी बैंक अधिक से अधिक लोन वितरित करें जिससे शासन के मंशानुरूप जनपद के युवा अपना उद्यम शुरू कर सके।


जिलाधिकारी ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते, आवेदकों को बेवजह परेशान न किया जाए और यदि कोई समस्या है उसका निराकरण कराते हुए उन्हे प्राथमिकता पर लोन देने की कार्यवाही की जाए।


इसके साथ ही उन्होने बताया कि जनपद का सीडी रेशियो बहुत कम है जिसे बढाने के लिए अधिक से अधिक लोगो को लोन देना होगा ।


इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सन्दीप कुमार, एलडीएम शंकर सामंत सहित बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां