डीएम ने प्रा0वि0 सादनपुर, बक्शा का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा प्रा0वि0 सादनपुर, बक्शा का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कुल नामांकन 55 के सापेक्ष 41 छात्र-छात्रायें उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने कक्षा 04 एवं कक्षा 05 में जाकर बच्चों से उनके कक्षा में चल रहे पाठ्यक्रम की जानकारी ली तथा ब्लैक -बोर्ड पर पूर्व में लिखे गये सामान्य ज्ञान के प्रश्नों जैसे -भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम, आपके प्रदेश का नाम आपके जनपद का नाम एवं हमारे देश का नाम को पढ़वायें। जिसमें कक्षा- 04 की छात्रा रिया निषाद, सारिका शर्मा एवं कक्षा-05 की हर्षिता ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया। जिससे प्रसन्न होकर जिलाधिकारी ने विद्यालय के सभी बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाया, साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट देते हुए इसका हलवा बनाकर सभी बच्चों को खिलाने एवं उसकी फोटोग्राफ भेजने हेतु प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित रसोइयों को निर्देशित किया।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीलाल यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रतन अस्थाना सहायक अध्यापिका प्रियंका राजवंशी, उपासना यादव ,नन्दलाल व अन्य समस्त उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह