डीएम ने सेतु निर्माण के अधिकारियों के साथ की बैठक ,जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

……………..
केंद्र की मोदी सरकार का जौनपुर की जनता को शीघ्र ही मिलेगा जौनपुर के नईगंज व जगदीशपुर रेल लाइन पर ओवर ब्रिज का तोहफा

जौनपुर — जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा मीटिंग हॉल में सेतु निर्माण के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
              बैठक में जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलवे सेक्सन (नईगंज) में बनने वाले ओवर ब्रिज की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया है कि 10 दिन के अंदर रेलवे भाग अनुमानित डिजाइन ड्रॉइंग द्वारा सेतु निगम को उपलब्ध करा दिया जाएगा, तत्पश्चात निर्माण कार्य सेतु निगम के द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। जगदीशपुर ओवर ब्रिज के निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। जनपद में उत्तर रेलवे के जौनपुर-शाहगंज रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43ए एवं 42 एए पर संयुक्त रेल उपरिगामी सेतु तथा जफराबाद-जंघई-प्रयागराज (हौज) खास की स्वीकृति हेतु वार्षिक कार्य योजना में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे जिससे जनपद की जनता को जाम से निजात मिल सके।
              इस अवसर पर उ0प्र0 राज्य सेतु निगम वाराणसी लि0 वाराणसी दीपक गोविल, उप परियोजना प्रबन्धक सेतु निर्माण इकाई जौनपुर जेपी गुप्ता, सहायक अभियंता के के मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन