डीएम ने 40 वर्ष पुराने वाद का मात्र 02 घंटे में किया निस्तारण, मामलें का त्वरित निस्तारण पर हरिलाल पाल ने सीएम व डीएम के प्रति जताया आभार


*जौनपुर-जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई के दौरान एक 40 वर्ष पुराना भूमि विवाद मात्र 02 घंटे में निस्तारित कर दिया ।
बता दे की परगना उसराव तहसील मड़ियाहूं निवासी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता व 82 वर्षीय वयोवृद्ध हरिलाल पाल जनसुनवाई में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वर्ष 1985 में उन्होंने आराजी संख्या 531 की भूमि खरीदी थी, किन्तु खतौनी प्रविष्टि के समय त्रुटिवश आराजी संख्या 521 दर्ज हो गई। कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को निर्देशित करते हुए कानूनगो व लेखपाल को संशोधित अभिलेख सहित उपस्थित होने का आदेश दिया। इसके बाद केवल दो घंटे के भीतर ही लगभग 40 साल पुराने प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया।
जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं हरिलाल पाल को संशोधित खतौनी प्रदान की गई और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि पुराने वादों का तत्परता से निस्तारण किया जाए। किसानों व आमजन को अनावश्यक परेशान करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण के त्वरित निस्तारण पर हरिलाल पाल ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां