वाराणसी कचहरी में वकील-पुलिस में भिड़ंत, दारोगा घायल, परिसर में तनाव, भारी फोर्स तैनात

✨वाराणसी। जिला कचहरी परिसर मंगलवार को रणभूमि में तब्दील हो गई, जब अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते नोकझोंक मारपीट में बदल गई और बड़ागांव थाने में तैनात एक दारोगा गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

✨कचहरी परिसर में अचानक बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

✨सूत्रों के अनुसार, वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर यह टकराव हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से कचहरी परिसर में तनाव का माहौल व्याप्त है और आम लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां