डी एम ने सिरकोनी के ग्राम हौज स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को किया नमन

जौनपुर– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा विकासखंड सिरकोनी के ग्राम हौज स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया गया।
शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदो के बलिदान को याद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शहीदों के बलिदान, उनके गौरव गाथा को याद करने के लिए जिस प्रकार से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है इससे आमजन तथा आने वाली पीढ़ी में त्याग समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी। क्षेत्र के युवाओं को देश के लिए बलिदान होने वाले इन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने जौनपुर के इतिहास में इस गांव के बारे में पढ़ा था यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों में मिठाई भी वितरित की।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सहित ग्राम प्रधान और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह