तंबाकू और धूम्रपान के दुष्परिणामों को बताया,

जौनपुर‘– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ के अवसर पर नशीली दवाओं धुम्रपान और शराबबंदी कार्यक्रम उन्मूलन के लिए एवं केन्द्रध्राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय पर मान्यवर कांशीराम इण्टर कालेज, शीतलॉं चौकिया में जागरूक किये जाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रशांत कुमार सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव द्वारा बताया गया पिछले कुछ वर्षो में भारत के साथ ही पूरे विश्वभर में धूम्रपान करने और उससे पीड़ित लोगों कीसंख्या में लगातार इजाफा हुआ है।
इस गंभीर लत ने कई लोगों को मौत का ग्रास तक बना दिया। तंबाकू और धूम्रपान के दुष्परिणामों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा जिसके बाद हर साल 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव कुमार एवं क्लीनिकल साईकोलाजिस्ट रामप्रकाश पाल द्वारा बताया गया कि भारत में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर पाबंदी है इसके बावजूद लचर कानून व्यवस्था के चलते इस पर अमल नहीं हो पाता। पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार यादव द्वारा प्राधिकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करायी गयी। डा0 राजीव रतन मौर्या, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती सरोज सिंह, शिवशंकर सिंह, सुनील गौतम व अन्य उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां