तकनीकी खेती से समृद्ध होंगे किसान – जिलाधिकारी


जौनपुर 20 जुलाई, 2025 (सू०वि०)- सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” योजना अंतर्गत गठित अधिशासी समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद कृषि प्रधान जनपद है, कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं बस जरूरत है कि सभी संस्थाएं मिलकर काम करें तो कृषि के क्षेत्र में जरूर समृद्धि आएगी, परंपरागत खेती से हटकर तकनीकी खेती करने पर किसानों में खुशहाली आएगी, प्रशिक्षण, प्रदर्शन और जागरूकता से किसानों के हालात बदलेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिला कृषि कार्य योजना में 6.78 करोड रुपए खर्च पर किसानों की मदद की जाएगी, उन्होंने कृषि तकनीकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (एनएफएसएनएम) और उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम की वर्ष 2025 – 26 के लिए जिला कार्य योजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत 4.26 करोड रुपए की धनराशि व्यय होगी।
उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषकों को अच्छी संस्थानों में प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराकर उनकी क्षमता विकास कराए ताकि नई तकनीकी से खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा सके।
जिलाधिकारी ने गौ-आधारित प्राकृतिक खेती और श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे लागत घटेगी और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर स्वच्छ पर्यावरण में कृषि का सतत विकास कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडे, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.सुरेश कुमार कनौजिया, डा.आरके सिंह सहित बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां