तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर 5 लोग घायल, एक जिला अस्पताल हुआ रेफर

तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर

टक्कर में 5 लोग घायल, एक जिला अस्पताल हुआ रिफर

जौनपुर/ केराकत है– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर पचवर डगरा मोड़ के पास दुर्गा माता मंदिर के सामने सोमवार की सुबह सवारी भर कर ले जा रहे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच घायलों के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायलों में पसेवा गांव निवासी जिउत चौहान की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और चार घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वही पुलिस चालक समेत पिकअप को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

  • Related Posts

    जौनपुर की ग्राम प्रधान रेनू निषाद पहली बार दिल्ली में होंगी सम्मानित

    जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के ग्राम पंचायत धनेजा की ग्राम प्रधान रेनू निषाद को पहली बार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किए…

    Continue reading
    जौनपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह फिर होंगी दिल्ली में सम्मानित

    जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड की ग्राम पंचायत नाथूपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह को एक बार फिर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर की ग्राम प्रधान रेनू निषाद पहली बार दिल्ली में होंगी सम्मानित

    जौनपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह फिर होंगी दिल्ली में सम्मानित

    पोखरे में डूबकर किशोर की मौत,पोखरा के मालिक पर लगाया गम्भीर आरोप

    नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित गिरफ्तारबरसठी पुलिस ने भन्नौर तिराहे से दबोचा

    भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन

    जौनपुर के लाल शुभम सिंह चंदेल बने आईएएस, यूपीएससी में 378वीं रैंक हासिल