तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्करदो की मौके पर ही हुई मौत, एक की हालत नाजुक


धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बीती देर रात में लगभग साढ़े 11 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान अपनी बाइक से गांव के ही विनोद चौहान और महेश के साथ बीती रात में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रिश्तेदार के यहां आयोजित एक बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। तीनों युवकों ने बर्थडे पार्टी अटेंड कर वापस घर लौट रहे थे। देर रात में साढ़े 11 बजे जैसे ही अर्जुन चौहान की बाइक जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित धर्मापुर बाजार में पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। सर में गंभीर चोट आने के कारण अर्जुन चौहान (26) पुत्र समर चौहान एवं विनोद चौहान (32) पुत्र भरत चौहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेश चौहान (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोगों ने घटना की सूचना गौराबादशाहपुर पुलिस को दिया जिस पर थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय प्रसाद तिराहे पर मौजूद थे जो फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने घायल महेश को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं अर्जुन और विनोद की लाश को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना देते हुए लाश को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद ही अज्ञात पिकअप चालक मौके से फरार हो गया

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां