दो ग्राम पंचायत में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन के लिए 12 ने किया आवेदन

सफाई व्यवस्था में मिली शिकायत पर सफाई कर्मियों को लगी फटकार

धर्मापुर जौनपुर- ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का निर्देश दिया गया।
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहा गोविंदपुर व रामपुर जमीन हिसामपुर में शुक्रवार को ब्लॉक के बीडीओ एवं एडीओ पंचायत ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मनिहा गोविंदपुर गांव के 12 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, 6 ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र देकर आवेदन किया।

वहीं ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत राजेश यादव के सामने ही गांव में सफाई कर्मियों की सफाई व्यवस्था ठीक न रहने की शिकायत किया। जिस पर एडीओ पंचायत ने संबंधित सफाई कर्मी को फटकार लगाई और गांव में नियमित रूप से साफ- सफाई करने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत राजेश यादव ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी अवगत कराया।


इस दौरान ग्राम प्रधान उषा देवी, रोजगार सेवक सुशीला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गुड्डी देवी, नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह