नुक्कड़ नाटक से बच्चों को स्कूल भेजने को किया प्रेरित

जौनपुर – सिरकोनी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गयासपुर में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह जी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली।

रैली को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडियां व शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ।

एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया आदि नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की।


स्कूल चलो अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बच्चों को प्रतिवर्ष डीबीटी से मिलने वाली धनराशि के विषय में जानकारी दी गई ।

टीम ने प्रजापति बस्ती के मैदान में विद्यालय गयासपुर के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के बीच ‘नुक्कड़ नाटक’ के माध्यम से प्रेरित करते हुए बताया कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेंजे l स्कूल के दिनों में बच्चों से ऐसा कोई कार्य न कराएं जिससे की उनकी शिक्षा बाधित हो।

सरकार बच्चों के ड्रेस, बैग, जूता मोजा के पैसे दे रही है l इस पैसे को घर गृहस्थी के अन्य कार्य में न खर्च करें । नुक्कड़ नाटक की टीम में काव्या, रितिका सिंह,प्रतिष्ठा,आर्यन, अर्पित,निहारिका,अमन ,आंचल रहे l

शिक्षक कुलदीप, जया भारती, प्रतिमा मिश्रा,सजल कुमार यादव एव अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित होकर रैली को सफल बनाया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न