पत्रकार की बेटी ने भरी सफलता की उड़ान


खेतासराय, जौनपुर। सफलता किसे अच्छी नहीं लगती है और लोग सफल होने के लिए रात-दिन मेहनत भी करते हैं। ऐसे में जिनके इरादे और हौसले बुलंद होते हैं। वहीं अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं और सबके लिए सफलता की एक नई मिशाल पेश करते हैं। ऐसे ही एक होनहार छात्रा ने देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार डीयू में प्रथम प्रयास में ही प्रवेश पाकर गांव समेत जनपद का नाम रोशन कर दिया। क्षेत्र के रानीमऊ गांव निवासी पत्रकार श्याम चन्द्र यादव का मेधावी पुत्री साक्षी यादव ने स्नातक पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थान बनाया है जिससे शुभचिन्तकों में खुशी की लहर छा गयी। साक्षी शुरुआत से मेधावी छात्रा के रूप में कॉलेज में अपनी पहचान बनाई है। साक्षी अपनी माध्यमिक शिक्षा कस्बा के विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज से किया। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा सीयूईटी परीक्षा पास किया और अब भारत के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करेगी।
पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, शांतिभूषण मिश्रा, किश्वर सुलताना, विभा पांडेय, गुड्डू यादव सहित तमाम लोगों ने साक्षी को बधाई दिया।
003

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां