परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू


खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने तमाम हस्तियों के बीच किया उद्घाटन
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपदस्तरीय दो दिवसीय 46वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र व मुख्य विकास अधिकारी सांई तेजा सीलम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करंजाकला की बच्चियों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जिसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज व गुरैनी, कम्पोजिट विद्यालय रन्नो की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों को बुकें प्रदान करते हुये बैच लगाकर एवं कैप पहनाकर स्वागत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि पहले ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं हुई थीं जिसके विजेताओं को तहसीलवार टीम बनाकर आज जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इस दौरान आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे तहसीलवार प्रदर्शन कर रहे थे। मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने लिया। तत्पश्चात अतिथियों ने तिरंगे क्लर के गुब्बारे आकाश में छोड़कर व मशाल जलाकर धावक को प्रदान कर खेलों का शुभारम्भ किया जिसके बाद मंत्री जी ने उपस्थित लोगों को खेल शपथ ग्रहण कराया। खेलों में लम्बी व ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती/जूडो, बैडमिंटन, बालीवाल, जिम्नास्टिक, रंगोली, योग, एथलेटिक्स, गोला फेंक/ डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताओं में प्राथमिक व जूनियर स्तर के बालक बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव व नुपुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। जिला व्यायाम शिक्षक रविचन्द्र यादव, प्रियंका सिंह, राकेश यादव सहित सभी ब्लाकों के व्यायाम शिक्षक प्रतियोगिताएं कराने में लगे हैं। इस अवसर पर बीआरपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर नीरज श्रीवास्तव, बसन्त शुक्ल, रमेश चन्द्र पटेल सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, विन्ध्वासिनी उपाध्याय, डा संतोष तिवारी, शिक्षक नेता अमित सिंह, अतुल प्रकाश यादव, अनिल यादव, सै. मो. मुस्तफा, शैलेन्द्र सिंह, हेमन्त सिंह सहित जिला समन्वयक, शिक्षक संघों के पदाधिकारीगण, एसआरजी, शिक्षक, छात्र—छात्राएं आदि की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन –अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से…

    Continue reading
    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम