विश्व मानवाधिकार दिवस का उद्देश्य मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना: वकार हुसैन


जौनपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस सारी दुनिया में मनाये जाने की परम्परा है जिसका उद्देश्य मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है। इसके बाबत हिंदुस्तान मानवाधिकार के जिला कैम्प कार्यालय पर बैठक/गोष्ठी हुई जिसकी अध्यक्षता दीवानी न्यायालय के पूर्व ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अब्बास हुसैन अहसास ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के उत्तर प्रदेश प्रभारी/कार्यवाहक अध्यक्ष वकार हुसैन ने कहा कि 10 दिसंबर को दुनिया भर में मानवाधिकार दिवस मनाये जाते हैं परन्तु क्या वास्तव में मानवाधिकारों का सम्मान किया जा रहा है। आप देख रहे हैं कि किस तरह से दुनिया भर में सत्ता के नाम पर आम नागरिकों का खून बहाया जा रहा है। विधायिका, कार्यपालिका, न्याय पालिका में से कोई भी भ्रष्टाचार से सुरक्षित नहीं मिलेगा। नौकरशाही से राजशाही तक, संत्री से मंत्री तक, चपरासी से अधिकारी तक इस सामाजिक रोग से ग्रसित पाए जाते है। गोष्ठी का संचालन सचिव व मीडिया प्रभारी हसनैन कमर दीपू ने किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व प्रबंधक एवं हिंदुस्तान मानवाधिकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान कुमार, डॉ सूबेदार यादव पूर्व प्रधानाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, जिला महासचिव डा. नौशाद अली, शिवानंद यादव, प्रेस एवं कार्यालय इंचार्च नौशाद अली, विधि सलाहकार/जिलाध्यक्ष वाराणसी एडवोकेट सकलैन हैदर  सहि तमाम समाजसेवी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां