पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो0 मनोज मिश्र को मातृ शोक, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

जौनपुर– जनपद के बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर (तेलीतारा) गांव निवासी ख्यातिलब्ध चिकित्सक, साहित्यकार एवं जननेता स्वर्गीय डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की पत्नी व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज मिश्रा की माता जी, समाज सेविका पूर्व प्रधान रही 95 वर्षीय हीरावती मिश्रा का निधन रविवार की रात्रि हो गया।स्व. मिश्रा के दो पुत्रों में डॉ. अरविंद मिश्र मत्स्य विभाग में उप निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि छोटे पुत्र प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामाजिक संकाय के संकायाध्यक्ष है। उनकी अंत्येष्टि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आज सोमवार को की गयी। उनके निधन की खबर सुनते ही सुबह विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं क्षेत्रीय सैकड़ों लोगों ने डॉ. मिश्र के गांव पहुँच कर भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित किया। मणिकर्णिका घाट पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, डीआईजी वाराणसी राजेश सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं वाराणसी के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां