पौधरोपण से पर्यावरण की सुरक्षा होती है :कृपाशंकर सिंह

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए 200 पौधे

जौनपुर। सरकार पर्यावरण के सुरक्षा के लिए जल जीवन हरियाली को कायम रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है। जिसके तहत शनिवार को सिकरारा ब्लॉक के ग्राम पालपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर व महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह रहे । मुख्य अतिथि ने आम का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया इस दौरान लगभग 200 से अधिक फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए।

कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज आठ एकड़ के इस तालाब के चारो तरफ पौधे रोपे गए है पौधरोपण से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ती है, पौधे वायुमंडल से कार्बन डाईऑक्साइड अवशोषित कर हवा को स्वच्छ बनाते हैं, आने वाले दिनों में अगर हम अभी नहीं जगे तो धरती पर मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। जिसके लिए हम सभी को अभी से ही जगने की जरूरत है पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व सचिव को सौंपी गई।

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा पौधरोपण से ही संभव है। एक पौधा मां के नाम के तहत आज कम से कम सैकड़ों पौधे का रोपण किया गया है।

महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि
वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सिकरारा संजय सिंह,सचिन,प्रबुद्ध दुबे, श्यामराज सिंह,अजीत सिंह,बेहोश,राममोहन सिंह,आसुतोष सिंह,मेजर के के सिंह,दीपक ,ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार,सतेंद्र सिंह,अजय यादव,समेत आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां