पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भीलमपुर में हुआ बृहद पौधारोपण

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्राम भीलमपुर, विकासखंड सुजानगंज में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आम का पौधा रोपित कर किया।
इस अवसर पर गांव स्थित तालाब के चारों ओर हजारों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, ग्रामवासियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। पेड़ न केवल हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण और हरियाली प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी आधारशिला हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से पूरे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दोहराते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह,प्रधान मधु सिंह,संजय सिंह,लालजी,अमन कुमार,खंड विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी,लेखपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading
    जौनपुर -चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-

    जौनपुर 8अक्टूबर, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की पमासिक बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर-श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-20वीं पुण्यतिथि विशेष: मान्यवर कांशीराम सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त कर बहुजन समाज को गुलामी के जीवन से निकलना है

    जौनपुर -चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-

    जौनपुर – दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक