पौधों को धरोहर के रूप में संरक्षित करना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढियां को धरोहर के रूप में कुछ दे सके—– राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, उ0 प्र0 सरकार…

.. जौनपुर – अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में जौनपुर नगर के केरारबीर मंदिर परिसर के पास आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

      कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवम युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव जी रहे और विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या रही।

       कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियो द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

       तत्पश्चात मुख्य अतिथि खेल एवम युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

        वृक्षारोपण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्रीजी और मा0 मुख्यमंत्रीजी के द्वारा अभियान के तहत लगाये जा रहे पौधे समाज के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी से अपील किया कि आज जो पौधे लगाये जा रहे है उनका देखभाल भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन वृक्षों के नीचे ऋषि मुनियों ने तप किया है हम उन्हे पुर्नजीवित कर सके। 01 पौधा लगाकर इस पुनित कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। 

        उन्होंने कहा कि पेड़ एक ऐसी धरोहर है जिसे हम अपने माता पिता के नाम पर लगाकर आसानी से इस धरोहर से जुड़े रह सकते है। पौधो को अपने धरोहर के रूप में संरक्षित करना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढियों को कुछ दे सके। 

           कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट, डीएफओ, मनोज अग्रहरी, सुबास, यसवंत साहू, विवेक मौर्य व मनीष सेठी के साथ साथ समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन