प्रदेश सरकार के मंत्री के प्रस्ताव पर स्टाम्प वाद समाधान योजना31 मार्च 25 तक प्रभावी रहने हेतु लगी सीएम योगी की मोहर-


लखनऊ/ जौनपुर – भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा लोक कल्याणकारी राज्य की संकल्पना को साकार बनाए जाने हेतु बार-बार सुझाव निर्देश भिन्न-भिन्न प्रकार के अवसरों पर दिये जा रहे हैं, जिसके क्रम में स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी के तत्सम्बन्धी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदन के उपरान्त उत्तर प्रदेश राज्य में स्टाम्प वाद समाधान योजना दिनांक 31.03.2025 तक प्रभावी है।

स्टाम्प वाद निर्णय करने वाले समस्त न्यायालय इससे आच्छादित है। इस योजना के अन्तर्गत जो पक्षकार सदाशयता पूर्वक अपने निर्णित स्टाम्पवाद में कमी स्टाम्प शुल्क एवं वास्तविक अदायगी तिथि तक के देय व्याज को जमा करने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करता है तो उसे अर्थदण्ड के रूप में मात्र रू0 100/= जमा करने होंगे।

भारतीय स्टाम्प अधिनियम की धारा 47 यह प्राविधानित करती है कि स्टाम्प वाद निर्णित किये जाने संबंधी समस्त औपचारिकता को पूरा करने के बाद यदि इंगित आरोपित कमी सही पायी जाती है तो पक्षकार को कमी शुल्क के साथ वास्तविक अदायगी दिनांक तक देय ब्याज जो 1.5% प्रतिमाह है (निष्पादन दिनांक से) के साथ-साथ आरोपित कमी के 4 गुने तक अर्थदण्ड भी लगाये जाने की व्यवस्था है।

इस अर्थदण्ड के बोझ तले संबंधित पक्षकार अपने के असहज एवं असमंजस की स्थिति में पाता है। जन प्रतिनिधियों द्वारा स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के मंत्री रविन्द्र जायसवाल को इस स्थिति से अवगत् कराया, जिसके क्रम में स्टाम्प वाद समाधान योजना के अन्तर्गत मात्र रू0 100/= (सौ रूपया) अर्थदण्ड का शासनादेश निर्गत कर विभागीय मंत्री द्वारा टैक्स अदा करने वाले पक्षकारों को बड़ी राहत प्रदान की गई। इस योजना की समीक्षा हेतु उप महानिरीक्षक निबंधन वाराणसी का आगमन जौनपुर में हुआ एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वारा अवगत् कराया गया कि अब तक जिलाधिकारी कोर्ट में 20, अपर जिलाधिकारी (वि0/10) कोर्ट में 39 व सहायक महानिरीक्षक निबंधन में 46 प्रार्थना पत्र इस योजना के तहत प्राप्त हुए हैं, जिसमें कुल 7751947.00 रू0 की धनराशि राजकोष में जमा करायी जा चुकी है। जिसमें पक्षकारो ने मात्र रू0 100/= टोकन अर्थदण्ड जमा कर राहत महसूस किया है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न