बसीरपुर गांव में पुलिस की कार्यवाही से मचा हड़कम्प 132 लोग हुए पाबंद

जौनपुर– जफराबाद। क्षेत्र के वसीरपुर गांव में पुलिस की कार्यवाही से हड़कम्प मच गया है।पुलिस ने गांव के 132 लोगों को पाबंद किया।घर घर जाकर नोटिस चस्पा किया।ज्ञात हो प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन को लेकर हुए सर्वे को लेकर गांव के प्रधान के परिजनों तथा बीडीसी के बीच गम्भीर विवाद हुआ था।
जिसमें गोली चली थी।

उसमें बीडीसी मनीष कुमार तथा सूरज को गोली लगी थी और राजन को चाकू लगा था।पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया था।ऊक्त घटना के बाद दूसरे दिन कुछ लोगों ने देशी शराब की दुकान में आगजनी किया था।

जिसमे शराब दुकान के अनुज्ञापी ने गांव के पचास से ज्यादा लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कराया था।गांव के दोनों पक्षों के हालात को देखते हुए थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने एक पक्ष की तरफ से 69 और दूसरे पक्ष से 63 कुल 132 लोगों को शांतिभंग की धारा में पाबंद किया।पूरे दिन घर घर जाकर नोटिस चस्पा कराया गया।प्रभारी श्री यादव ने बताया कि इनमें अमर बहादुर, उनके परिवार के सदस्य और अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

सभी को एक लाख रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र पर पाबंद करते हुए हिदायत दी गयी है कि अब किसी प्रकार की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित