बाल अधिकार व मिशन शक्ति के तहत बृहद शिविर का हुवा आयोजन

जौनपुर । पीएम श्री कंपोजिट स्कूल नाथूपुर सिरकोनी में जिला प्रोबेशन कार्यालय व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बाल अधिकार व मिशन शक्ति के तहत बृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवम प्रधान अध्यापक अरविंद शुक्ला डॉ सुबाष सिंह डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह चंदन राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रधान अध्यापक अरविंद शुक्ला को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल अधिकार के तहत समस्त बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना हीआज के शिविर का मुख्य उद्देश्य है। हमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व पुनर्वास के विशेष पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है।


संचालन करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमें बच्चों की भविष्य को देखते हुए संबंधित नियम कानून के प्रति सजग करना तथा उनके जीवन के विकास हेतु समस्त उपक्रम करना है।


विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि स्पांसरशिप योजना कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य बाल अधिकारों की संरक्षण हेतु समस्त बच्चों को संरक्षित करने हेतु उनके अधिकारों को दिलाने व जागरूक करने की सर्वाधिक जरूरत है ताकि जरूरतमंद एवं आवश्यकता वाले बालकों को इसका लाभ मिल सके। बाल श्रम खत्म करना भी मुख्य उद्देश्य है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर सुबाष सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं महिलाओं का सम्मान सुरक्षा व स्वालंबन हेतु सरकार व संस्था द्वारा संपूर्ण प्रयास किया जा रहा है । जिसका परिणाम है कि नारी सशक्तिकरण को एक नया आयाम मिला है।
महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि बाल विवाह चाइल्ड ट्रैफिकिंग बाल श्रम बंधुआ मजदूरी पोक्सो एक्ट अनाथ बालक लापता बच्चे बाल अपराध घटनाओं के ना शिकार हो इसके लिए विशेष सुरक्षा और दृष्टि की जरूरत है हर बालक पर नजर होनी चाहिए।बाल संरक्षण हेतु व्यापक दृष्टिकोण से करवाई करनी होगी ।
उक्त अवसर पर शिक्षिका भारती सिंह श्वेता पाल आकांक्षा अनिल मौर्य रितु गाैड अभिषेक खुशबू शालू बिंदु समीक्षा इत्यादि समस्त स्टाफ एवम संस्था की वालंटियर मौजूद रहे । बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि आज जरूरतमंद बालक, आवश्यकता वाले बालकों का संरक्षण सर्वाधिक जरूरी है । बाल अधिकारों के साथ-साथ इंसानियत का भी संरक्षण हो सके। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां