बाल दिवस हर्षोल्लास मनाया गया

जौनपुर –शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘बाल दिवस’ हर्षोल्लास परंपरागत रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माल्यार्पण के साथ संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। तथा अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित जनों के मन को मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय द्वारा निर्धारित पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह ने नेहरू जी के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या प्रीति शिखा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं की सराहना करते हुए बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन