बिजली आपूर्ति ध्वस्त-कागजों पर 22 घंटे बिजली, धरातल पर दो घंटे भी आपूर्ति नही

अघोषित बिजली कटौती व उमस भरी गर्मी में गांव से शहर तक लोग बेहाल, रातभर रतजगा करने को बाध्य

खेतासराय जौनपुर- भीषण गर्मी और उमस के बीच खेतासराय कस्बा सहित आसपास के गांवों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि कागजों पर 22 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर लोगों को दो घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। लगातार हो रही घंटों की कटौती से आमजन में त्राहिमाम मचा हुआ है। दिन में तेज धूप के बीच हीटवेब से बचने के लिए मौसम विभाग अडवाइजरी जारी कर रहा है घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। लेकिन बिजली नही दी जा रही है। और रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली न रहने से पंखे, कूलर और इन्वर्टर जवाब दे रहे हैं। बूढ़े, बच्चे और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। रातभर लोग घरों से निकलकर सड़कों, गलियों और चौराहों पर समय बिताने को मजबूर हैं। कस्बा निवासी रिशु श्रीवास्तव का कहना है कि पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह के प्रयास से खेतासराय कस्बे के लिए पूर्वांचल से बिजली सप्लाई हुई थी अलग से फीडर की व्यवस्था कराई गई थी, जिससे लगभग 22 घंटे बिजली आपूर्ति नगर को मिल सके। कस्बे को अतिरिक्त बिजली भी मिल रही थी।
लेकिन वर्तमान में व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों कटौती की जा रही है। कई बार पूरी रात और दिनभर बिजली गायब रहती है। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब है। अंधेरे और गर्मी के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के बादशाही फीडर,सबरहद फीडर,अहीरों परशुरामपुर फीडर, सोंगर फीडर,देवकली फीडर,भादी फीडर पर आपूर्ति नाम मात्र के बराबर है।
सबरहद फीडर पर लगातार बिजली ट्रिप और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली संकट का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। डी-फ्रीजर और कूलिंग सिस्टम बंद रहने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्योग व्यापार ठप्प पड़ा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र रातभर गर्मी और मच्छरों के बीच पढ़ने को विवश हैं। बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न