बीएसए के कड़े तेवर ,निर्धारित समय से पहले स्कूल बंद, पूरे स्टाफ पर गिरी गाज


बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने की विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
*अनुपस्थित मिले शिक्षक,*
घटती छात्र उपस्थिति पर जताई कड़ी नाराजगी,

जौनपुर-जनपद की शिक्षा की गुणवत्ता को जमीनी हकीकत पर परखने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही पाई गई, जिस पर बीएसए ने तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए कई शिक्षकों का वेतन रोक दिया तथा स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
मिली खबरों के अनुसार
मड़ियाहूं विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सरैंया कठार के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीनू सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं, लेकिन सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मीरा यादव बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने दोनों शिक्षकों का निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध कर दिया है।
विद्यालय में कुल नामांकित 67 छात्रों में से मात्र 10 छात्र उपस्थित थे, जबकि भोजन पंजिका में पूर्व के तीन कार्य दिवसों में क्रमशः 45, 47 व 43 छात्र उपस्थित दर्शाए गए थे, जिससे उपस्थिति में हेराफेरी की आशंका जताई गई। रंगाई-पुताई न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
*कटाहित खास विद्यालय में शिक्षकों की गैरहाजिरी*
पं. जवाहरलाल नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान केवल परिचारक बृजेश कुमार उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सहित अशोक कुमार, उदयराज और विनोद कुमार अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने इन सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
कटाहित खास के प्राथमिक विद्यालय में भी बदहाल स्थिति इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास (विकासखंड मछलीशहर) में सहायक अध्यापक महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में 111 नामांकित बच्चों में से केवल 6 ही उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट के तहत मिले ₹50,000 की धनराशि पूर्णतः खर्च कर दी गई, किंतु व्यय विवरण उपलब्ध नहीं था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर व्यय का ब्योरा एवं भौतिक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


भुवा खुर्द विद्यालय समय से पहले बंद, पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया
कंपोजिट विद्यालय भुवा खुर्द (विकासखंड सिकरारा) के निरीक्षण में विद्यालय बंद पाया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विद्यालय दोपहर 1 बजे ही बंद कर दिया गया था। इस गंभीर लापरवाही पर बीएसए ने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।


कठोर कार्रवाई की चेतावनी,
निरीक्षण के उपरांत बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “शैक्षणिक गुणवत्ता की गारंटी तभी संभव है जब शिक्षक अनुशासन और उत्तरदायित्व का पालन करें। जो भी शिक्षक या कर्मचारी इस दायित्व में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
यह निरीक्षण न केवल विभागीय सतर्कता का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासन अब कागजी आंकड़ों की बजाय वास्तविक स्थिति को आधार बनाकर कार्यवाही कर रहा है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां