बुढ़वा मंगलवार पर मैहर मन्दिर में हनुमान जी का हुआ विशेष पूजन

Oplus_131072


जौनपुर। बुढ़वा मंगलवार पर श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। भक्तगण दूर-दराज से पहुंचकर जय श्रीराम के जयकारों के साथ हनुमान जी के दर्शन व पूजन के लिये मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुये।


हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करके विशेष पूजन एवं आरती सम्पन्न की गयी। उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, जनेऊ, लाल वस्त्र, तुलसी पत्र की माला व पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष हवन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।
स्थानीय महिलाओं ने सुंदर कांड व मंगल पाठ का भावपूर्ण पाठ किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता शारदा से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति की कामना किया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिये विशेष प्रबंध किये गये थे। जय श्रीराम के जयकारों के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

Oplus_131072

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह