बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिए कराए पंजीकरण

जौनपुर- भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जन्मतिथि 23 दिसंबर को हर वर्ष किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर कृषि व इससे संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य व जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाता है। जनपद के किसान इस योजना में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराए।
किसानों की फसलों के क्राप कटिंग परिणाम के आधार पर प्रतियोगिता कराई जाती है। खरीफ और रबी फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपए व द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर मा0 जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। जनपद में इस वर्ष 36 किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि 23 दिसंबर को आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले किसान सम्मान दिवस में प्रतियोगिता के लिए रबी फसलों के किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उन्होंने जनपद के किसानों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने उपज परिणाम निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर कृषि भवन में जमा कर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों की सूची मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमोदन होने के पश्चात प्रदेश स्तर पर भी प्रेषित की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर स्थान बनाने वाले कृषकों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को 50 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाता है। प्रदेश स्तर पर कुल 58 कृषकों को सम्मानित किया जाता है।

  • Related Posts

    जौनपुर की ग्राम प्रधान रेनू निषाद पहली बार दिल्ली में होंगी सम्मानित

    जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के ग्राम पंचायत धनेजा की ग्राम प्रधान रेनू निषाद को पहली बार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किए…

    Continue reading
    जौनपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह फिर होंगी दिल्ली में सम्मानित

    जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड की ग्राम पंचायत नाथूपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह को एक बार फिर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिए कराए पंजीकरण

    जौनपुर की ग्राम प्रधान रेनू निषाद पहली बार दिल्ली में होंगी सम्मानित

    जौनपुर की ग्राम प्रधान सुचिता सिंह फिर होंगी दिल्ली में सम्मानित

    पोखरे में डूबकर किशोर की मौत,पोखरा के मालिक पर लगाया गम्भीर आरोप

    नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित गिरफ्तारबरसठी पुलिस ने भन्नौर तिराहे से दबोचा

    भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन