भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयन्ती महोत्सव 9 को


जौनपुर। श्री राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयन्ती महोत्सव 9 नवम्बर दिन रविवार को सुनिश्चित है। उक्त अवसर पर जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति  के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इस आशय की जानकारी समिति के महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
कार्यक्रम संयोजक आशुतोष जायसवाल ने बताया कि उपरोक्त तिथि को प्रात: 11 बजे सभी स्वजातीय बन्धु भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित राज कालेज के मैदान पर एकत्रित होंगे। वहां से शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार, सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज चौराहा होते हुये जोगियापुर, शेषपुर के बाद मियांपुर में स्थित मंगलम लॉन में पहुंचकर समाप्त होगी।
इसी क्रम में समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल पूविवि ने जनपद के समस्त स्वजातीय बन्धुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित